लोकायुक्त का जेलर के घर छापा, कैश, सोना, जमीन, मकानों के दस्तावेज मिले
Jan 28 2023
ग्वालियर। मुरैना जेल में पदस्थ जेलर हरिओम शर्मा के घर पर शनिवार सुबह लोकायुक्त पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। जेलर के ग्वालियर गोला का मंदिर कृष्णा अपार्टमेंट स्थित घर और मुरैना जेल परिसर स्थित आवाज पर एक साथ लोकायुक्त की टीमें पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। उनके घर से जमीन, मकान के दस्तावेज के अलावा काफी मात्रा में आय से अधिक संपत्ति मिली है। घर में अचानक लोकायुक्त के अफसरों को देखकर जेलर हरिओम शर्मा की सांसे फूल गईं और वह बेहोश हो गए हैं। इसके बाद तत्काल वहां डॉक्टर बुलाने पड़े। जेलर हरिओम के खिलाफ साल 2022 में आय से अधिक सम्पत्ति की शिकायत आई थी जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने प्लान कर यह छापा मारा है।
ग्वालियर के गोला का मंदिर स्थित सुरुचि होटल के पास कृष्णा अपार्टमेंट में स्थित फ्लैट में रहने वाले हरिओम पाराशर मुरैना जेल में जेलर के पद पर पदस्थ है। मुरैना में ही उन्हें सरकारी आवास मिला है, लेकिन वह वहां नहीं रुक कर ग्वालियर में अपने निजी आवास में रहते हैं। वह रोज अप डाउन करते हैं। इसके बाद भी मुरैना में आवास ले रखा है।
ग्वालियर के गोला का मंदिर कृष्णा कॉलोनी के कृष्णा अपार्टमेंट बी-21 निवासी हरिओम शर्मा जेलर हैं। इस समय वह मुरैना जेल में पदस्थ हैं। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार साल 2022 में एक गुमनाम शिकायतकर्ता ने जेलर के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति होने की शिकायत की थी। जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस की टीमों ने शिकायत को जांच में लेकर छानबीन शुरू की तो जेलर के पास आय से अधिक सम्पत्ति होने की पुष्टि हुई थी। उसके बाद लोकायुक्त की दो अलग-अलग टीमों ने शनिवार (28 जनवरी) को एक साथ ग्वालियर और मुरैना स्थित जेलर के आवास पर छापा मारा है। पुलिस को ग्वालियर कृष्णा अपार्टमेंट बी-21 से नोटों की गड्डियां, गोल्ड, जमीन व प्लॉट के दस्तावेज मिले हैं। जिनको लोकायुक्त ने जांचना शुरू कर दिया है। मुरैना आवाज पर छानबीन के लिए जेलर हरिओम शर्मा को लोकायुक्त की एक टीम लेकर मुरैना पहुंची है। वहां जेलर की निगरानी और बताए अनुसार दस्तावेजों की छानबीन की जा रही है। मुरैना में क्या-क्या मिला है यह पता लगाया जा रहा है।
सुबह 6 बजे जब जेलर के घर की डोर बेल बजी तो उनकी पत्नी ने दरवाजा खोला। बाहर लोकायुक्त के अफसरों ने अपना परिचय दिया और जेलर सहित सभी को एक रूम में एकत्रित कर छानबीन शुरू कर दी। इसी समय छानबीन में 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां मिलना शुरू हो गई। यह देखते ही जेलर की तबीयत खराब होने लगी और वह बेहोश होने लगे। इस पर तत्काल उनको निगरानी में लेकर डॉक्टर बुलाया गया।
जेलर के घर से लोकायुक्त टीम को कुछ मकान, जमीन के दस्तावेज मिले हैं। जिनकी छानबीन की जा रही है कि यह किसके नाम पर है और कब खरीदे गए। लोकायुक्त की टीम को घर से गोल्ड भी मिला है। टीम बैंक पासबुक भी खंगाल र ही है।
अपने कामों को लेकर सख्त नजर आने वाले डिप्टी जेलर के ग्वालियर के निजी व मुरैना के सरकारी आवास छापामार कार्रवाई से जेल डिपार्टमेंट के अफसरो में हडक़ंप मचा हुआ है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









