निगम कार्यालय में महापौर शोभा सिकरवार ने ध्वज फहराया

Jan 26 2023

ग्वालियर। 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महापौर डॉ शोभा सिकरवार ने नगर निगम के प्रशासनिक भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर शहरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर निगमायुक्त किशोर कन्याल, अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव, मुकुल गुप्ता, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला, उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता सहित अन्य सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही महापौर डॉक्टर सिकरवार एवं निगमायुक्त श्री कन्याल द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।