हरिदर्शन स्कूल के बच्चों के साथ ऊर्जा मंत्री तोमर ने लिया सुरूचिपूर्ण भोज का आनंद

Jan 26 2023

ग्वालियर। गणतंत्र दिवस पर आयोजित हुए मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 26 जनवरी को मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत आयोजित हुए विशेष भोज में शामिल हुए। उन्होंने शासकीय हरिदर्शन स्कूल बच्चों के साथ बैठकर सुरूचिपूर्ण भोज का आनंद लिया। 
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत हरिदर्शन स्कूल में आयोजित हुए सुरूचिपूर्ण भोज में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, एसएसपी अमित सांघी, जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी, अपर कलेक्टर एचबी शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। जिले के अन्य शासकीय स्कूलों में भी गणतंत्र दिवस पर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत विशेष भोज का आयोजन हुआ।