कलेक्टर सिंह ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण
Jan 26 2023
ग्वालियर। गौरवशाली गणतंत्र का शीर्ष उत्सव गणतंत्र दिवस सम्पूर्ण जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। यहाँ ओहदपुर की सुरम्य पहाड़ी पर बने कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने शासकीय सेवकों से कहा कि कलेक्ट्रेट जिले की सर्वोच्च प्रशासनिक संस्था होती है, इसलिए इस ध्येय के साथ काम करें कि कोई भी व्यक्ति यहां से निराश न लौटे। उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान भी किया।
बसंत पंचमी एवं गौरवशाली गणतंत्र दिवस की सुखद बेला में आयोजित हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एचबी शर्मा, एसडीएम विनोद सिंह, अनिल बनबारिया, केके सिंह गौर, अश्वनी रावत व डिप्टी कलेक्टर यूनिश कुर्रेशी सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। जिले में शहर से लेकर गाँव-गाँव तक गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









