संभागायुक्त दीपक सिंह ने राजस्व भवन में किया ध्वजारोहण

Jan 26 2023

ग्वालियर। गौरवशाली गणतंत्र का शीर्ष उत्सव गणतंत्र दिवस सम्पूर्ण जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। यहाँ संयुक्त राजस्व भवन प्रांगण में संभागायुक्त दीपक सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। संभागायुक्त सिंह ने सभी शासकीय सेवकों को 74वे गणतंत्र दिवस की बधाई दी। साथ ही कर्तव्यनिष्ठता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर आम जन की समस्याओं का समाधान करने का आह्वान किया।