खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुभंकर आशा चीता रही आकर्षण का केन्द्र
Jan 26 2023
ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में 31 जनवरी से 10 फरवरी तक आयोजित होने जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की शुभंकर आशा चीता भी एसएएफ मैदान पर आयोजित हुए मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में पहुँचीं। शुभंकर ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। साथ ही मुख्य अतिथि श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। समारोह में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों के बीच पहुँचकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
एसएएफ ग्राउण्ड पर आयोजित हुए मुख्य समारोह में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश जाटव, सभापति मनोज तोमर, अभय चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, संभागायुक्त दीपक सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी श्रीनिवास वर्मा, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, एसएसपी अमित सांघी, निगमायुक्त किशोर कान्याल, जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी व अपर कलेक्टर एचबी शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में शहरवासी 74वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुए भव्य एवं गरिमामयी समारोह के साक्षी बने। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एसबी ओझा व श्रीमती सुनीता पाठक ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









