यातायात पुलिस ने सडक़ सुरक्षा और केआरजी की छात्राओं ने आत्मरक्षा पर दी प्रस्तुतियाँ

Jan 26 2023

गणतंत्र दिवस समारोह में यातायात पुलिस द्वारा सडक़ सुरक्षा एवं हेलमेट के महत्व पर केन्द्रित नाट्य प्रस्तुत किया। जिसे दर्शकों की खूब सराहना मिली। इसी तरह पर्यटन स्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केआरजी की छात्राओं ने आत्मरक्षा के लिये मार्शल आर्ट का जीवंत प्रदर्शन किया। यह प्रस्तुति रागिनी फाउण्डेशन के तत्वावधान में हुई।