रंगारंग एवं देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा

Jan 26 2023

स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में सीएम राईज स्कूल पद्मा कन्या उ.मा. विद्यालय की बालिकाओं द्वारा बालिका सशक्तिकरण पर केन्द्रित मनमोहक एवं रंगारंग प्रस्तुति देकर बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रस्तुति के लिये पद्मा कन्या विद्यालय को प्रथम पुरस्कार मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में बलिदान परमधर्म विषय पर केन्द्रित सीएम राईज स्कूल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीनदयालनगर की प्रस्तुति को द्वितीय एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई द्वारा अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी गई साहसिक लड़ाई पर केन्द्रित सीएम राईज स्कूल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या किलागेट की प्रस्तुति को तृतीय स्थान का पुरस्कार मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शासकीय गजराराजा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लश्कर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रं.-1 उत्कृष्ट मुरार के बच्चों ने भी आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सभी विजेताओं को कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने शील्ड प्रदान की।