बीएसएफ, एसएएफ एवं सीआरपीएफ बैंड की मधुर धुन के बीच निकला आकर्षक मार्चपास्ट
Jan 26 2023
संयुक्त परेड में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, विशेष सशस्त्र बल की द्वितीय वाहिनी, 13वीं व 14वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर बालक व बालिका, एनसीसी जूनियर बालक व बालिका, स्काउट गाइड, शौर्या दल व नगर रक्षा समिति की टुकडिय़ों ने बीएसएफ, सीआरपीएफ एवं द्वितीय वाहिनी एसएएफ के बैण्ड की मधुर धुन के साथ आकर्षक मार्चपास्ट किया। संयुक्त परेड का नेतृत्व परेड कमाण्डर निरीक्षक श्री रंजीत सिंह ने किया। टूआईसी की भूमिका श्रीमती रूमानाज ने निभाई। मार्चपास्ट के पश्चात सभी टुकडिय़ों के परेड कमांडर्स से मुख्य अतिथि ने परिचय प्राप्त किया। इस मार्चपास्ट में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल को प्रथम, सीमा सुरक्षा बल को द्वितीय एवं जिला पुलिस बल की टुकड़ी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा विजेता टुकडिय़ों शील्ड प्रदान की गईं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









