सभी जोन के संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर, हजारों घरों की बिजली गुल
Jan 25 2023
ग्वालियर। बिजली कंपनी के संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारी बेमियादी हड़ताल जाने से शहर की बिजली व्यवस्था अस्तव्यस्त हो गई है। बुधवार सुबह हुई बारिश के बाद बिजली गुल होने की 2600 शिकायतें आईं हैं, लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से इन शिकायतों का कोई निराकरण नहीं हो सका है। वहीं बिजली कंपनी अब तक 125 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर चुकी है, अगर कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त नहीं की तो और कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है।
अपनी मांगे मनवाने के लिए हड़ताल कर रहे संविदा कर्मचारी और आउटसोर्स कर्मचारी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है। कर्मचारियों का कहना है कि उनके द्वारा लगातार कंपनी को ज्ञापन सौंपे जा रहे थे लेकिन उनकी मांगों को नहीं माना जा रहा है। इस कारण उन्हें मजबूरन अनिश्चितकालीन हड़ताल करनी पड़ी है।
बुधवार सुबह हुई बारिश के बाद से शहर में बिजली जाने की 2600 शिकायतें आईं लेकिन इन शिकायतों का कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से निराकरण नहीं होने से लोग परेशान है। सभी जोन एवं मेंटेनेंस में पदस्थ कर्मचारी मंगलवार से हड़ताल पर है। मध्य्रपदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के बैनर पर यह हड़ताल की जा रही है। पहले दिन हड़ताल पर कम संख्या में कर्मचारी थे लेकिन इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। 500 कर्मचारी इस समय हड़ताल पर है। इस कारण बिजली विभाग की व्यवस्थाएं भंग हो गई है। बिजली कंपनी जो कर्मचारी हड़ताल पर नहीं उनका सहयोग लेकर व्यवस्थाएं सुधारने के प्रयास में लगी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









