समूह नृत्य प्रतियोगिता में 20 स्कूलों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया
Jan 25 2023
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के कला मंदिर पर बुधवार 25 जनवरी को दोपहर 10:30 बजे से समूह नृत्य प्रतियोगिता को दो आयु वर्ग में आयोजित किया गया था। जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग इस समूह नृत्य प्रतियोगिता में कम से कम 5 प्रतिभागी होना आवश्यक था, और ज्यादा से ज्यादा 12 प्रतिभागी इस आयोजन एक साथ मंच पर रहे।
इस समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को देश भक्ति गीत, राजस्थानी गीत, वेस्टर्न गीतों व अन्य किसी भी प्रकार के गीतों पर बच्चों ने प्रस्तुति दी। आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय कटठल ने बताया की आयोजन में मुख्य अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी संतोष गुप्ता, विशिष्ट अतिथि सुरेश कस्तबार दादा उपस्थित थे। निर्णायक मंडल में नेहा जैन, शिवा नायक, बैषणवी शर्मा थी। भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया, विजेता व उप विजेता बच्चों को समापन अवसर पर किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









