ग्वालियर में झमाझम बारिश, खिले किसानों के चेहरे
Jan 25 2023
ग्वालियर। आखिरकार ग्वालियर अंचल में राहत की बारिश हो ही गई है। तीन दिन से आसमान में बादलों की आंख मिचौली चल रही थी पर बुधवार तडक़े झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। तडक़े तीन बजे से ग्वालियर शहर सहित पूरे अंचल में बारिश का दौर जारी है। मावठ से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, लेकिन 25 जनवरी को बड़ा सहालग हैं जिनके घरों में शादियां हैं उनके चेहरे उतर गए हैं। ग्वालियर में सुबह 11 बजे तक 11.8 एमएम बारिश हो चुकी है। ग्वालियर शहर के अलावा मुरैना, शिवपुरी, दतिया व भिंड में भी बारिश हुई है। बारिश से मौसम बदल गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। बादल होने से शीतल लहर पर ब्रेक लगा है और सर्दी से राहत मिली है। पर बादल छटतें ही कोहरा और ठंड का प्रकोप फिर जारी हो जाएगा।
ग्वालियर में आधी रात से बारिश जारी है। बुधवार सुबह तो तेज बारिश हुई है। जिससे निचली बस्तियां जलमग्न हो गई हैं। यह बारिश अकेले भिंड, ग्वालियर में ही नहीं है बल्कि अंचल के मुरैना, शिवपुरी, दतिया, गुना में बारिश का दौर जारी है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 24 जनवरी से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो गया है। इससे गहरे बादल आएंगे। 26 से 28 जनवरी के बीच ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड में अच्छी बारिश हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से तीन दिन से ग्वालियर अंचल में बादल डेरा जमाए हुए हैं। बुधवार को भी सुबह के समय तेज बारिश हुई। इसके बाद भी दिन और रात का पारा 24 घंटे के दौरान करीब 8 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ दर्ज किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









