मेला में बैंड, दिव्य घोष, स्टेज बैंड प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न
Jan 24 2023
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में बैंड प्रतियोगिता दिव्य घोष प्रतियोगिता व स्टेज बैंड प्रतियोगिता का आयोजन ्रव्यापार मेला प्राधिकरण के कला रंगमंच पर मंगलवार 24 जनवरी को दोपहर 10::30 बजे से आयोजित किया गया। आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय कटठल ने बताया कि आयोजन दो आयु वर्ग जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग में आयोजित किया गया। आयोजन में करीब 15 स्कूलों के करीब दो सौ बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में पद्मजा राजेन्द्र विसुरप, डॉक्टर डोली कपूर उपस्थित थे।
आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चो को ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन समय से 15 मिनट पहले ही किया गया था। भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया, विजेता व उप विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इन सभी आयोजनों में भाग लेने के लिए संस्था के दीपक अग्रवाल, शैलेष जैन, संजय कटठल, धीरज गोयल, डाक्टर मनीष रस्तोगी, धर्मेन्द्र सारस्वत अशोक जैन उपस्थित थे।
समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन आज
एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के कला रंगमंच पर बुधवार 25 जनवरी को दोपहर 10:30 बजे से आयोजित की जाएगी। समूह नृत्य प्रतियोगिता को दो आयु वर्ग में आयोजित किया जाएगा जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग। इस समूह नृत्य प्रतियोगिता में कम से कम 5 प्रतिभागी होना आवश्यक है ओर ज्यादा से ज्यादा 12 प्रतिभागी इस आयोजन एक साथ मंच पर रह सकते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









