जैन सेन्ट्रल हाई स्कूल में बच्चों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारभ

Jan 24 2023

ग्वालियर। जैन सेन्ट्रल हाई स्कूल, जैन छात्रावास प्रांगण में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एवं वार्षिक उत्सव का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार एवं जिला परियोजना समन्वयक रविन्द्र सिंह तोमर ने किया। प्रदर्शनी के अवलोकन के पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा लश्कर क्षेत्र के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में आदेशित कर बच्चों को प्रदर्शनी के अवलोकन हेतु निर्देशित किया है। इससे बच्चों की उत्साह बढ़ा। बच्चों के द्वारा की गई मेहनत को सभी ने सराहा। प्रदर्शनी में बच्चों के द्वारा बनाए गए मॉडल वाटर हार्वेस्टिंग, स्मार्ट सिटी, वेयूम पावर, सोलर एनर्जी, राम मंदिर, ताजमहल का मॉडल सहित अन्य तकनीक का प्रदर्शन किया।
विद्यालय संयोजक रमेश चंद जैन ने बताया कि यह प्रदर्शनी आगामी 2 दिवस तक और लगी रहेगी। और सभी को प्रदर्शनी देखने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र जैन एडवोकेट, सचिव डॉ मुकेश जैन, विद्यालय संयोजक रमेश चंद जैन, विद्यालय की प्राचार्य नीतू सिंह विशेष रूप से उपस्थित थीं।