सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ परेड की फाइनल रिहर्सल हुई
Jan 24 2023
ग्वालियर। गणतंत्र दिवस में अब 1 दिन बचा है, ऐसे में इसके समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, जिसके चलते मंगलवार को एसएएफ मैदान पर फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर एडीएम द्वारा परेड की सलामी ली गई। एसएएफ ग्राउंड पर विगत कई दिनों से चल रही गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों कि आज मंगलवार को फाइनल रिहर्सल हुई, जिसमें समय अनुसार मिनट 2 मिनट कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर एडीएम एसबी शर्मा व एसएसपीअमित सांघी शामिल होकर सैनिकों का उत्साहबर्धन किया। रिहर्सल के दौरान पुलिस, एसएएफ, एनसीसी कैडेट्स द्वारा कदम से कदम मिलाकर परेड का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी रिहर्सल की गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि द्वारा झंडा वंदन व मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया गया। आरआई रंजीत सिंह ने बताया कि यह फाइनल रिहर्सल इसलिए आयोजित की गई, जिससे समारोह के दौरान निर्धारित समय में पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया जा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









