केन्द्रीय मंत्री गडक़री ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर आए विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत
Jan 23 2023
ग्वालियर। केन्द्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडक़री 23 जनवरी को प्रात 10.40 बजे विमान द्वारा ग्वालियर विमानतल पधारे। कुछ देर रूकने के पश्चात हेलीकॉप्टर द्वारा दतिया जिले के लिये रवाना हुए। विमानतल पर क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने अगवानी की।
केन्द्रीय मंत्री श्री गडक़री के ग्वालियर आगमन अवसर पर विमानतल पर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, एसएसपी अमित सांघी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। केन्द्रीय मंत्री श्री गडक़री दतिया एवं निवाड़ी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात शाम 5.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पुन: ग्वालियर विमानतल पर पधारे।
विमानतल पर भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व विधायक मदन कुशवाह, अशोक जादौन, दीपक शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विमानतल पर कलेक्टर कौशलेन्द्र सिंह एवं एसएसपी अमित सांघी उपस्थित थे। केन्द्रीय मंत्री श्री गडक़री कुछ देर रूकने के पश्चात विमान द्वारा ग्वालियर से दिल्ली के लिये रवाना हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









