नववर्ष मिलन समारोह आयोजित

Jan 23 2023

ग्वालियर। दक्षिण विधानसभा के विधायक प्रवीण पाठक द्वारा लक्ष्मीगंज गोयल वाटिका में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नव वर्ष समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया। इस मौके पर युवा नेता अनिल गोडय़ाले अन्नू और भाई राहुल जैन के द्वारा अपने सभी भाइयों के साथ विधायक और विधायक प्रतिनिधि मुन्ना जादौन का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। हितेश गुप्ता, शबर खान, मुन्ना लाल चौहान, मुनव्वर खान, राहुल ढींगरा, मोंटू चौहान, बंटी नामदेव, विक्की चौहान, सतीश गोडय़ाले, पवन चौहान, हिमांशु गोडय़ाले उपस्थित रहे।
तीन बार के विधायक को हराया था
ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव में प्रवीण पाठक ने तीन बार के विजेता पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह को मात्र 121 वोटो से पराजित कर भाजपा की इस परंपरागत सीट को छीन लिया था। वर्ष 2013 के चुनाव में भाजपा के नारायण सिंह कुशवाह ने कांग्रेस के रमेश अग्रवाल को 16267 वोटों से हराया था। वर्तमान में सिंधिया के साथ रमेश अग्रवाल भाजपा में आ चुके हैं। इस चुनाव में नारायण सिंह कुशवाह को 68627 तथा रमेश अग्रवाल को 52360 वोट मिले थे। वर्ष 2018 में दक्षिण विधानसभा चुनाव में प्रवीण पाठक ने भाजपा से उसकी परंपरागत सीट को छीन लिया। 
प्रवीण पाठक इस चुनाव में मात्र 121 वोट से विजयी रहे। प्रवीण पाठक को 56369 वोट मिले जबकि नारायण सिंह को 56248 वोट मिले थे।
इस चुनाव में पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए भाजपा की नैया डुबों दी थी। इस चुनाव में समीक्षा गुप्ता को 30745 वोट मिले थे। नारायण सिंह कुशवाह ने वर्ष 2003 में भगवान सिंह यादव को हराकर चुनाव जीता था, इसके बाद वर्ष 2008 में उन्होंने रश्मि पवार शर्मा को पराजित किया था। 2013 में उन्होंने रमेश अग्रवाल को हराया था।