कांग्रेस ने मनाई नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती
Jan 23 2023
ग्वालियर। शहरवासियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता नेता जी सुभाष चंद बोस की जयंती मनाई। कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में नेता जी प्रतिमा पर पुष्प हारअर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सोमवार को सुबह से ही प्रतिमा स्थल पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जुटना प्रारंभ हो गया था और सभी ने नेता जी को पुष्प अर्पित किए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि नेता जी सुभाष चंद बोस ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के सहयोग से आजाद हिन्द फौज का गठन किया उनके द्वारा दिया गया जय हिन्द का नारा भारतवर्ष का राष्ट्रीय नारा बन गया। उन्होंने ही तुम मुझे खून दो मैं तुहें आजादी दूंगा का नारा दिया। भारतवासी उन्हें नेता जी के नाम से संबोधित करते हैं।
नेता जी ने 5 जुलाई 1943 को सिंगापुर के टाउन हाल के सामने सुप्रीम कमाण्डर के रूप में सेना को सबोधित करते हुए दिल्ली चलो! का नारा दिया और जापानी सेना के साथ मिलकर ब्रिटिश व कामनवेल्थ सेना से बर्मा सहित इफाल और कोहिमा में एक साथ जमकर मोर्चा लिया।
इस अवसर पर विधायक सतीश सिंह सिकरवार, आनंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा ने बोस की जन्म जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सोमवार गोरखी स्कूल के प्रांगण में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की गई। वही नेताजी के संस्मरण भी सुनाए गए।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश चंद्र अग्रवाल, जवाहर प्रजापति, सतीश साहू डालचंद बर्मा, रमेश चौरसिया, किक्की पंडित, मुकेश पाराशर, याकूब खान, जितेन्द्र जायसवाल, विनोद गोयल,अमर कुटे अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। इस अवसर पर शासकीय गोरखी विद्यालय के छात्रों के द्वारा परेड कर नेताजी को सेल्यूट दी गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









