राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में श्रमदान एवं नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की
Jan 23 2023
ग्वालियर। मध्य भारत शिक्षा समिति द्वारा संचालित माधव विधि महाविद्यालय के संयुक्त राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन प्रातकाल प्रभात फेरी निकाली गई। उसके उपरांत श्रमदान किया गया तत्पश्चात योगा एवं फिजिकल एक्टिविटी की गई तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता डिबेट प्रतियोगिता एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बौद्धिक सत्र के दौरान उन्नत भारत विषय पर लक्ष्मीबाई शारीरिक शिक्षण संस्थान ग्वालियर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर यतेंद्र सिंह ने स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने भारतीय समृद्धि इतिहास के माध्यम से हमारे मनीषियों द्वारा अर्जित ज्ञान के संदर्भ में छात्रों से चर्चा की एवं बताया कि किस प्रकार भारत एक गौरवशाली समृद्ध साली राष्ट्र रहा है चाहे वह आयुर्वेद का क्षेत्र हो या खगोल शास्त्र का या विज्ञान या शल्य चिकित्सा उन्होंने छात्रों को आवा हित करते हुए कहा कि वे अपने इस गौरवशाली ऐतिहासिक समृद्धि ज्ञान एवं दर्शन को जाने एवं इसके अनुसार स्वयं में परिवर्तन लाकर राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करें ताकि यह भारत जो जगतगुरु था वह जगतगुरु के रूप में ही प्रतिष्ठित रहे सदैव सदैव के लिए कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका आकांक्षा ने किया कैंप लीडर प्रियंका माहोर एवं रोहित राजपूत थे। कार्यक्रम का संयोजन माधव विधि महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीति पांडे ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









