बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर चित्रांशो ने की प्रतिमा स्थल की सफाई कर माल्यापर्ण कर किया नमन

Jan 23 2023

ग्वालियर। चित्रांश वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों ने सुभाष चंद्र बोस की 126 वी जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी प्रतिमा स्थल पर जाकर साफ सफाई की और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
शहीद सेनानी आजादी के सूत्र धार एवं महानायक सुभाष चंद्र बोस की 126 जयंती के अवसर पर चित्रांश वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने बताया की आज हम सभी जन अमन और चैन की सांस ले रहे है तो वह सिर्फ हमारे सेनानियों की बजह से। हम सबको उनका और उनके परिवार का ऋणी होना चाहिए की वह अपने परिजनों को छोडक़र सरहद पर हमारे लिए खड़े है। 
ऐसे ही अंग्रेजों के विरुद्ध आज़ादी का विगुल फूकने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 126 वी जयंती पर पूर्व संध्या को चित्रांश वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों ने प्रतिमा स्थल परिसर की साफ सफाई की उसके बाद प्रतिमा को स्वच्छ जल से स्नान कराया गया। तदुपरांत महान सेनानी सुभाष चंद्र बोस को माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस अवसर पर चित्रांश वेलफेयर के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव अमन श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र  श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, जिला मंत्री राकेश श्रीवास्तव, जिला मंत्री मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।