कड़ी मेहनत व लगन से ही अपने लक्ष्य को हासिल किया जा सकता हैं- राजेश दण्डोतिया
Jan 22 2023
ग्वालियर। सीएम राईस शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल मुरार ग्वालियर में कैरियर कॉउंसलिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती का पूजन व दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में एएसपी क्राइम राजेश दण्डोतिया उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में कैरियर कॉउंसलिंग प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह कुशवाह ने कार्यक्रम की रूपरेखा तथा उद्देश्यों की जानकारी विस्तार से दी। मुख्य अतिथि के तौर पर अपने उद्भोदन में एएसपी क्राइम राजेश डंडोतिया ने भाषण के माध्यम से कर्म करने व निश्चित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करने पर बल दिया। उन्होंने अपने संबोधन में न्यूटन के नियम सहित कई उदाहरणों के माध्यम से बच्चों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के अन्दर सकारात्मक व नकारात्मक दोनों ही ऊर्जा होती हैं, हम जिस ऊर्जा का उपयोग करते हैं वही ऊर्जा हमारे अन्दर बढ़ते जाती है। उन्होंने कहा कि हम कड़ी मेहनत व लगन से ही अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।
विक्रांत कॉलेज के प्रवक्ता निशेष सिंह वैस ने इंजीनियर फील्ड में कैरियर चाहने वाले छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में इंजीनियरिंग की महत्ता को समझाते हुए उसमें रुचि अनुरूप अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। फॉर्मेसी फील्ड से आये डॉ. सुधीर भरद्वाज एवं प्रताप सिंह जादौन ने गणित व जीव विज्ञान दोनों विषयों के छात्रों को फॉर्मेसी फील्ड का महत्व बताते हुए इस क्षेत्र में कैरियर बनाने हेतु प्रेरित किया। म.प्र.वि.क्षे. के सहायक यंत्री एसडी मिश्रा ने सफलता प्राप्त करने के मंत्र व दिशा निर्देश दिए। राजस्व विभाग के उप आयुक्त बीबी अग्निहोत्री ने मप्र सिविल सेवा में कॅरियर चुनने के इच्छुक छात्रों को जरूरी मापदंडों के साथ दृढ इच्छाशक्ति के साथ रणनीति बनाकार तैयारी करने पर बल दिया। रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम ने राष्ट्र निर्माण हेतु छात्रों को प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य रंजीत सिंह चौहान, उप प्राचार्य हरिवरन सिंह कुशवाह ने आये हुए समस्त वक्ताओ को पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन भानुशंकर वाजपेयी ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









