बॉक्सिंग प्लेयर से छेडऩे और फायरिंग करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस
Jan 22 2023
ग्वालियर। दो दिन पहले सब जूनियर बॉक्सिंग की नेशनल प्लेयर को सडक़ पर छेडऩे और फायरिंग करने वाले दोनों मनचलों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रविवार दोपहर दोनों बदमाशों राज जादौन व आकाश सक्सेना उर्फ लाले का पुलिस ने जुलूस निकाला है। जहां उन्होंने बॉक्सिंग प्लेयर को छेड़ते हुए टेरर बनाया था वहीं अब लोग उन्हें देखकर उनकी हंसी उड़ा रहे थे।
पुलिस का इस मामले में कहना था कि वह बदमाशों को लेकर स्पॉट पर पहुंचे थे, लेकिन गाड़ी खराब होने पर उन्हें पैदल लेकर आ रहे थे। पर अक्सर पुलिस छेड़छाड़ के मामलों में आरोपियों को सबक सिखाने ऐसा करती है। इस मामले में एक आरोपी मोंटी चौहान नाम का बदमाश पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मोंटी ही कई दिनों से बॉक्सिंग प्लेयर पर दोस्ती करने के लिए दबाव बना रहा था। वह अभी जेल में है।
बतादें कि दो दिन पहले शुक्रवार को झांसी रोड थाना अंतर्गत अचलेश्वर महादेव मंदिर के पास सब जूनियर बॉक्सिंग नेशनल प्लेयर और उसके साथी पर एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने फायर कर दिया था। बदमाशों ने उसके पास आकर रुकने के लिए कहा था, लेकिन नाबालिग बॉक्सिंग प्लेयर रुकी नहीं तो बदमाशों ने कट्टा लहराते हुए हवाई फायर किया था। जिससे दहशत फैल गई थी। नाबालिग ने आरोपियों को पहचान लिया था जो उसके पड़ोसी बताए जा रहे थे और महीने भर से उसका पीछा कर रहे थे। पुलिस ने बॉक्सिंग प्लेयर की शिकायत पर तीन आरोपियों आकाश सक्सेना उर्फ लाले, मोंटी चौहान और राज प्रताप सिंह जादौन निवासी शिवाजी नगर आम खो, कंपू को नामजद किया था।
वारदात की वजह नाबालिग बॉक्सर पर दोस्ती के लिए दबाव बनाना बताया गया था। शनिवार को आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस के हाथ एक आरोपी मोंटी लग चुका था। मोंटी चौहान कई दिनों से बॉक्सिंग प्लेयर का पीछा कर रहा था। गत शुक्रवार को भी यह बदमाश लडक़ी का पीछा करते हुए तरुण पुष्कर पहुंच गए थे। बदमाशों ने लडक़ी को रोकना चाहा था लेकिन वह अपने सहपाठी के साथ बाइक पर बैठकर निकल गई थी। यह बदमाश उसका पीछा करते हुए अचलेश्वर महादेव मंदिर से पहले महाराणा प्रताप नगर पहुंचे और यहां लडक़ी एवं उसके दोस्त को रोक लिया। बातचीत के बाद इन बदमाशों ने कट्टे से लडक़ी और उसके दोस्त को डराने के लिए हवाई फायर किया था। पुलिस ने इस मामले में छेडख़ानी और हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया था।
इस कांड का पहला आरोपी मोंटी चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रविवार को इस मामले में दो आरोपी और राज प्रताप सिंह जादौन व आकाश सक्सेना उर्फ लाले को पकड़ा है। कट्टा बरामद करने व घटना का सीन बनाने पुलिस दोनों बदमाशों को लेकर घटना स्थल पैदल जुलूस निकालते हुए लेकर पहुंची थी। जहां मनचलों को देखने लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मनचलों पर कोई हमला न करे इसलिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट थी।
झांसी रोड थाना प्रभारी संजीव नयन शर्मा का कहना है कि 2 दिन पहले एक अपराध घटित हुआ था जिसमें एक बॉक्सिंग प्लेयर पर घर जाते समय तीन युवकों द्वारा फायरिंग की गई थी। इस मामले में एक आरोपी पहले पकड़ लिया था दो को रविवार को पकड़ा गया है। दो अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर घटनास्थल पर कट्टे के संबंध में पूछताछ करने के लिए घटना स्थल लेकर पहुंचे थे जहा किसी कारण वर्ष थाने की गाड़ी खराब हो गई थी। इसलिए इन पकड़े गए बदमाशों को पैदल ही कोर्ट तक ले जाया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









