जेसीआई ग्वालियर मेट्रो की संयुक्त कार्यकारिणी सभा का आयोजन हुआ
Jan 22 2023
ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर मेट्रो की संयुक्त कार्य कारिणी सभा वर्ष 2022 एवं वर्ष 2023 की सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। अध्यक्ष 2023 जेसी विपिन अग्रवाल ने अध्याय में वर्षभर होने वाले कार्यक्रमो की जानकारी पर प्रकाश डाला एवं उपाध्यक्षों द्वारा वर्षभर के कार्यक्रमो की रूपरेखा बना कर सदन में रखा गया। सभी बोर्ड मेंबर्स ने संस्था में नवीन सदस्यों को जोडऩे हेतु अपना दृढ़ संकल्प प्रकट किया।
मीटिंग में मुख्य वक्ता के रूप में संस्थापक अध्यक्ष अनुपम तिवारी उपस्थिति थे। उन्होंने नई ऊर्जा के साथ जेसीआई ग्वालियर मेट्रो को शिखर पर ले जाने पर जोर दिया। संस्था के विश्वकांत शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सुधीर त्रिपाठी, सुदर्शन शर्मा, मनीष शर्मा, विपिन अग्रवाल, विजय गोस्वामी, संजय अग्रवाल, राहुल गोयल, निशांत शर्मा, बृजेन्द्र राठौर आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। अंत मे अतुल गर्ग ने सभी का हृदय से आभार ज्ञापित किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









