निगमायुक्त सख्त, संडे को भी हुई अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही
Jan 22 2023
ग्वालियर। निगमायुक्त किशोर कन्याल के निर्देश पर मदाखलत उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान द्वारा शहर भर में अतिक्रमण विरोधी कार्यवाहियां निरंतर कराई जा रही है रविवार को निगम कार्यालय के अवकाश के दिन भी पूर्व विधानसभा क्षेत्र एवम दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाहियां हुई। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कमलाराजा अस्पताल एवमं नवीन अस्पताल के बाहर खड़े हाथ ठेलों तथा समान को जप्त कर हटवाया गया जिससे बाधित यातायात सुचारू रूप से संचालित हुआ।
पूर्व विधानसभा क्षेत्र के शताब्दी पुरम चौराहे पर यातायात में बाधक हाथ ठेलों व गुमटियों को जप्त किया गया और जेसीबी के सहयोग से बाँस की बनी गुमटियों को हटाने करने की कार्यवाही की गई। दोनों कार्यवाहियों में 8 ठेले, 5 गुमटी, 1 काउंटर, 1 सिलेंडर तथा गैस चूल्हा आदि जप्त किया गया
कार्यवाही के दौरान मदाखलत अधिकारी सतेंद्र भदौरिया, किशोर चौहान, शैलेन्द्र चौहान तथा मदाखलत इंस्पेक्टर सुघर सिंह, श्रीकांत सेन व माखन सिंह और मदाखलत स्टाफ तथा पुलिस बल मौजूद रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









