ड्रीमलैंड गेस्ट हाउस से 4 युवतियों सहित सात लोग पकड़े,आपत्तिजनक सामग्री जब्त
Jan 22 2023
ग्वालियर। पुलिस ने शहर के एक गेस्ट हाउस में दबिश देकर 4 युवतियों और 3 युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने लोगों की शिकायत पर यह रेड की। मौके से आपत्तिजनक सामग्री मिली है। युवक-युवतियों को पुलिस थाने ले गई। बाद में कहा कि युवक-युवती बर्थडे पार्टी मना रहे थे। लोगों का आरोप है कि गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा था। अक्सर यहां लड़कियां आती रहती हैं।
मामला ग्वालियर के गांधी नगर इलाके के ड्रीमलैंड गेस्ट हाउस का है। लोगों ने पुलिस में शिकायत की कि गेस्ट हाउस में गलत काम हो रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची, तो एक रूम में 4 युवतियां और 3 युवक मिले। युवतियां दिल्ली, तो युवक ग्वालियर के बताए जा रहे हैं। पुलिस सभी को पकडक़र थाने ले गई। पीछे से गेस्ट हाउस का मालिक भी थाने पहुंच गया।
ग्वालियर के पड़ाव थाना इलाके का गांधीनगर पॉश एरिया है। यहां काफी गेस्ट हाउस और होटल हैं। आई ब्लॉक में ड्रीमलैंड नाम से गेस्ट हाउस है। लोगों का कहना है कि वे कई बार शिकायतें कर चुके हैं। कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। कहीं न कहीं पुलिस की मिलीभगत से गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा है। लोगों का कहना है कि गेस्ट हाउस में लड़कियों का आना-जाना लगा रहता है। इतना गंदा माहौल हो जाता है कि शाम 5 बजे के बाद घरों की छतों तक पर नहीं जा सकते। आए दिन गेस्ट हाउस पर आने वाले लडक़े-लड़कियां शराब पीकर उत्पात मचाते हैं।
पुलिस का कहना है कि गेस्ट हाउस में कोई सेक्स रैकेट नहीं चल रहा था। वहां बर्थडे पार्टी चल रही थी। पार्टी में शामिल होने के लिए युवतियां आई थीं। सभी दोस्त का बर्थडे मनाने के लिए गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। सीएसपी विजय भदौरिया ने बताया कि गेस्ट हाउस के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों की शिकायत पर रेड की गई थी। युवक-युवतियों को थाने लाकर पूछताछ की गई है। गेस्ट हाउस के मालिक से भी पूछताछ की गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









