जीजा-साले ने ठेकेदार की गाड़ी से चोरी किए थे 3 लाख, दतिया से पकड़े बदमाश, 2.95 लाख रुपए बरामद
Jan 22 2023
ग्वालियर। घाटीगांव में बैंक के बाहर बोलेरो से 3 लाख रुपए से भरा बैग चोरी करने वालों को पुलिस ने दतिया से गिरफ्तार किया है। घाटीगांव पुलिस को यह सफलता मिली है। वारदात को जीजा-साले की गैंग ने अंजाम दिया था। यह गैंग साथ में एक बच्चा भी रखती थी। जिससे उन पर कोई संदेह न कर सके। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और अपने नेटवर्क के आधार पर जांच करते हुए दो चोरों को हिरासत में लिया है। इनसे चोरी किया गया 2.95 लाख रुपया बरामद भी हो गया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ करने में जुट गई है।
डीएसपी घाटीगांव संतोष पटेल ने बताया कि 9 जनवरी को सिरसा निवासी उदय सिंह गुर्जर उर्फ भोलू पुत्र रानाजीत गुर्जर जो की एक ठेकेदार हैं वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मंदिर के यज्ञ के लिए एकत्रित तीन लाख रुपए जमा करने आए थे। बैंक में सर्वर डाउन होने पर वह बाहर अपनी बोलेरो में इंतजार कर रहे थे कि तभी उनके गांव के दो युवकों में विवाद होने लगा तो वह उन्हें रोकने पहुंचे थे। इसी बीच चोर उनकी जीप से तीन लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। इसके बाद थाना प्रभारी घाटीगांव शैलेन्द्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में टीम बनाकर आस पास के इलाके से सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए तो दो संदिग्ध युवक वारदात को अंजाम देते हुए नजर आए। इसके बाद इसी फुटेज को आधार बनाकर पुलिस ने जांच शुरू की।
इसके बाद पूरे शहर के सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुए तब पुलिस टीम मुरार बारादरी पहुंची तो एक जगह सीसीटीवी फुटेज में चोर दिखाई दिए। पता चला कि यह दोनों बड़ागांव इलाके में रह रहे। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि वह वहां से फरार हैं और दतिया के रहने वाले है। इसका पता चलते ही पुलिस टीम दतिया पहुंची और वहां से रूपेश मोगिया व उसके बहनोई देवलकुंडी पारदी निवासी गुना को दबोच लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों से 2 लाख 95 हजार रुपए बरामद कर लिए है।
जो रुपए चोरी हुए थे वह देवनारायण मंदिर के थे और भागवत कथा और भण्डारे के लिए एकत्रित किए गए थे। रविवार 22 जनवरी से भागवत कथा का आयोजन होना था। सात दिन बाद भण्डारा होना था। भागवत शुरू होने से पहले चोरी हुए रुपए मिलने पर देवनारायण मंदिर के संत शीतलदास महाराज ने पुलिस टीम को धन्यवाद दिया और उनकी प्रशंसा की है।
इस मामले में डीएसपी घाटीगांव संतोष पटेल ने बताया कि घाटीगांव में बैंक के सामने गाड़ी से चोरी हुआ कैश को बरामद करन के साथ ही पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा है। जो आपस में जीजा-साले लगते हैं। पुलिस उनसे शहर की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। एसएसपी ग्वलियर ने खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपए इनामी का एलान किया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









