ग्वालियर में हल्की बूंदाबांदी से मौसम ने ली करवट
Jan 22 2023
ग्वालियर। बीते 22 दिन से लगातार जारी हाड़ कपा देने वाली ठंड से रविवार को राहत मिली है। रविवार को ग्वालियर का मौसम एकदम बदल गया है। रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे और दोपहर डेढ़ बजे हल्की बूंदाबांदी से मौसम ने करवट ली है। बादल होने से शीत लहर पर ब्रेक लग गया है और लोगों को ठिठुरन वाली सर्दी से राहत मिली है। रविवार को शहर में हल्की बूंदाबांदी हो गई है पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते आसमान में बादलों की आवाजाही शुरु हो गई थी।
नए साल 2023 लगते ही जनवरी में उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा ने ग्वालियर-चंबल अंचल में ठंड बढ़ा दी थी। तापमान से दो से 3 डिग्री सेल्सियस होने के कारण लोग ठिठुरने पर विवश थे। हर तरफ ठंड ही ठंड थी और लोग सिर्फ अलाव के सहारे ही बाहर बैठे नजर आ रहे थे। पर रविवार को अचानक शीत लहर पर ब्रेक लगे और बादलों ने आसमान पर डेरा जमाया है। बादल होने से हवा पर ब्रेक लगा है। यही कारण है कि रविवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। इससे पहले तापमान 2 या 3 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था। दिन का तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड होने से सर्दी से राहत मिली है।
बीते 48 घंटों से सर्दी हाल्ट पर होने से रात के साथ अब दिन के पारे की चाल बढऩे से गलनभरी ठंड से राहत मिलने का सिलसिला आज भी जारी रहा। रात में आया कोहरा सुबह साढ़े आठ बजे तक छंट चुका था, इसके बाद ही आसमान में छाए बादल कहीं-कहीं छिडक़ाव करते रहे।
मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान में एक्टिव हो चुके सिस्टम के साथ ही पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के ऊपर एक्टिव हो चुका है, जिसके चलते पूर्वी राजस्थान के साथ ही मध्य क्षेत्र में भी एक चक्रवाती घेरा बना होने के कारण दक्षिणी-पश्चिम हवा अपने साथ हल्की नमी लेकर आ रही है। इसी कारण अंचल में बादलों ने डेरा डाल रखा है। बादलों की आवाजाही बनी रहने से जहां दिन का पारे में हल्की कमी दर्ज होगी वहीं न्यूनतम पारा आगामी दो दिनों तक चढऩे से रात में ठंड से राहत मिलना बनी रह सकती है। हल्की बूंदाबांदी की पूरी संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि सिस्टम के चलते आसमान में बादलों की आवाजाही लगतार बनी रहेगी वहीं इसके दो दिन बाद यानि 24 जनवरी को जम्मू मे एक ओर नया सिस्टम एक्टिव हो जाएगा। यह सिस्टम अंचल में 25 जनवरी को सक्रिय हो जाएगा, इस सिस्टम के असर के चलते 26 से 28 जनवरी के बीच ग्वालियर अंचल में हल्की बारिश हो सकती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









