आयोजकों को नहीं पता था किस थीम पर हो रही है चित्रकला प्रतियोगिता
Jan 21 2023
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में शनिवार को 450 से अधिक बच्चों ने गणतंत्र दिवस, परीक्षा कैसे दें सहित कई विषयों को अपनी कल्पनाओं के रंगों से साकार किया। इस प्रतियोगिता की खास बात यह थी कि यहां व्यवस्थाओं में लगे भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रचार प्रसार से जुड़ लोगों को यह प्रतियोगिता किसलिए और किस थीम पर हो रही है इसकी जानकारी तक नहीं थी।
भाजपा द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए कई दौर की बैठक हुईं और कार्यक्रम स्थल का भाजपा के जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने गत दिवस निरीक्षण भी किया था।
शनिवार सुबह 10.30 बजे से प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शिक्षकों के साथ सुबह 10 बजे बाल भवन पहुंच गए थे। भाजपा नेता शहीद हेमू कालानी को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद यहां समय पर पहुंच गए। कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के बच्चों के लिए आयोजित इस चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों को अलग-अलग विषय दिए गए थे। कुछ बच्चों ने गणतंत्र दिवस, मनोरंजन के साथ कैसे दें परीक्षा सहित अन्य विषयों पर अपनी कल्पनाओं को रंगों में व्यक्त किया। प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभय चौधरी के अलावा अरूण कुलश्रेष्ठ, जवाहर प्रजापति, धर्मेन्द्र राणा, कनवर किशोर मंगलानी, विनोद शर्मा, राजू सेंगर, सुघर सिंह पवैया, धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, विनय जैन, संजय सिंह कुशवाह, महेन्द्र श्रीवास्तव, देवेन्द्र प्रजापति, नवीन चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









