व्यापार मेला में एकल गायन प्रतियोगिता सम्पन्न, विभिन्न स्कूलों से सम्मिलित हुये प्रतिभागी
Jan 21 2023
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व माधव राव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन व्यापार मेला प्राधिकरण के कला रंगमंच पर पर 21 जनवरी को सुबह10:30 बजे से आयोजित की गई। आयोजन में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी बिष्णु जैन, विशिष्ट अतिथि मयूर गर्ग सीए उपस्थित थे। आयोजन मंडल ने बताया कि इस आयोजन को तीन आयु वर्ग में आयोजित किया गया था। इसमें वर्ग ए, वर्ग बी, वर्ग सी।
एकल गायन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया, विजेता व उप विजेता बच्चों को समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन पूर्णत: निशुल्क था। निर्णायक मंडल में सुशीला वासुनिया, अली अहमद खान थे।
मेला में एकल नृत्य वैस्टर्न प्रतियोगिता 23 जनवरी को
एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व माधव राव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में एकल नृत्य प्रतियोगिता वैस्टर्न कैटेगरी का आयोजन ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के कला रंगमंच पर 23 जनवरी को दोपहर10 बजे से आयोजित की जाएगी। आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय कटठल ने बताया कि इसमें 9 साल से 15 साल तक के बच्चे रहेंगे। अपने मन पसंद गाने की प्रस्तुति डांस के माध्यम से दें सकते हैं।
इस आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चो को ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन समय से 15 मिनट पहले कराना अनिवार्य है। भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को प्रशस्ति पत्र और विजेता व उप विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









