हाड़मांस कंपा देने वाली ठंड से राहत

Jan 21 2023

ग्वालियर। बीते छह दिनों से हाड़मांस कंपा देने वाली ठंड से परेशान अंचलवासियों को उत्तरी हवा का रुख बदलते ही राहत मिलना शुरु हुई तो दूसरी कोहरा रुपी आफत ने बीती रात से शनिवार सुबह तक आसमान में छाए रहे कोहरे ने बढ़ा डाली। हालंाकि अंचल में जम्मू-कश्मीर में निर्मित पश्चिमी विक्षोभ कल ही दस्तक दे चुका था। जिसके चलते कल दोपहर बाद ही आसमान में छाए हल्की परत वाले बादलों के सााथ ही शाम से लगातार उत्तर भारत से आ रही नमी का साथ मिलते ही बीती रात आठ बजे से ही अंचल में कोहरे ने अपने दूसरे राउण्ड की आमद दर्ज करा दी।
रात आठ से सुबह पांच बजे तक कोहरे के चलते दृ्रश्यता कम होने से सडक़ों पर वाहन चलाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिम विक्षोभ के असर के चलते कोहरे के साथ ही हल्की परत वाले बादलों की आवाजाही शुरु होने व हवा का रुख उत्तर से दक्षिण-पश्चिमी होने से आगामी आने वाले दो दिनों में सर्दी के तेवर कमजोर बने रहने से ठंड से राहत मिलने की उम्मीद बनी रहेगी। अंचल के मौसम को लेकर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के अंसर के चलते आगामी दो दिनों तक अधिकमतम पारा स्थिर रहेगा वहीं रात में कोहरे छाए रहने व वातावरण में घुली नमी के चलते रात का पारा बढऩे से हाड़मांस कंपा देने वाली ठंड से राहत मिलती रहेगी।