शनिचरी मौनी अमावस्या पर बापू भक्तों ने हरिनाम प्रभात फेरी में बांटे ऋषि प्रसाद ग्रंथ
Jan 21 2023
ग्वालियर। आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर द्वारा बलराम नगर, रचना नगर, समर्थ नगर, भगत सिंह नगर, शताब्दी पुरम इलाके में भव्य हरिनाम प्रभात फेरी का आयोजन कर डेढ़ हजार ऋषि प्रसाद ग्रंथ और नव वर्ष कैलेंडर निशुल्क उपहार स्वरूप वितरित किए। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
नए साल में शनिचरी मौनी अमावस्या पर्व पर रथनुमा वाहन पर विराजे आशाराम बापू के सुसज्जित विग्रह फोटो का भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। श्रदालु भक्तों द्वारा फल मिष्ठान वितरण जन साधारण में किया गया। गुरुभक्ति भरे भजनों पर झूमे श्रद्धालओ ने भाव नृत्य कर गली मोहल्लों को हरिरस से सराबोर कर दिया। हरि नाम प्रभात फेरी में शामिल हो ने वालों में आश्रम संचालक अर्जुन भाई के अलावा प्रधान सिंह भदौरिया, बलबीर सिंह परमार, बीपीएस सेंगर, सीबी शर्मा, ओपी बाजपेयी, हरी सिंह गुर्जर, शिवमंगल चौहान, रामू रामानी, दिलीप हंदवानी, हरीश डींगरा, मनीष चोरसिया, हिमांशु, राजू लकछकार, सावित्री मिश्रा, पुष्पा पाठक, शोभा राजावत, पुष्पा पाल, भगवान देवी, मिथलेश शर्मा, सुमन चौहान, पुष्पा जादौन, मुन्नी राठौर, आशा यादव, माधुरी नायक इत्यादि है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









