आपस में मिलते रहने के लिए मिलन समारोह आवश्यक-अभय चौधरी

Jan 21 2023

ग्वालियर। होटल ओशीन में मकर संक्रांति मिलन समारोह पर अपने अपने क्षेत्र मे उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए प्रतिभावान विभूतियों का सम्मान हुआ। उसी के साथ समारोह में उपस्तिथ अतिथियों ने गजक और मंगोड़ों का लुफ्त उठाया। कार्यक्रम के आयोजक होटल ओशीन के संचालक सत्येंद्र श्रीवास्तव ने मंच का संचालन किया।
कार्यक्रम के बारे मे जानकारी देते हुए आयोजक सत्येंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मकर संक्रांति मिलन समारोह प्रति वर्ष की भांति इस बार भी होटल ओशीन में आयोजित किया गया। समारोह में शहर में कार्यरत अपने अपने क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभावान विभूतियों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी रहे। 
मंचासीन अतिथियों में जेएएच के डीन डा अक्षय निगम, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण कुलश्रेष्ठ, एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया, ट्रैफिक डीएसपी नरेश अन्नोटिया, विनय जैन, वरिष्ठ संपादक श्याम श्रीवास्तव मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक अंकुर श्रीवास्तव एवं मनीष श्रीवास्तव उपस्तिथ रहें। अतिथियों का स्वागत अमन श्रीवास्तव अनूप श्रीवास्तव दीपक श्रीवास्तव आशीष श्रीवास्तव शिवम श्रीवास्तव रवि अष्ठाना ने किया।
मंचासीन अतिथियों ने अपने अपने उद्वोधन में आयोजक सत्येंद्र श्रीवास्तव के द्वारा आयोजित मिलन समारोह की प्रशंसा की और ऐसे आयोजन आयोजित करते रहने को कहा। समारोह में सम्मानित होने बाले जेएएच के डीन डा अक्षय निगम, एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया, ट्रैफिक डीएसपी नरेश अन्नोटिया, डा प्रदीप प्रजापति, डा अभिलेख मिश्रा, डा अभिषेक सिंह, डा कुसुम सिंह, थाना प्रभारी यूनिवर्सिटी, थाना प्रभारी थाटीपुर, एसआई अर्चना कंषाना, एसआई सोनम पाराशर, एसआई दिव्या तिवारी को शील्ड पुष्पहार शाल बुके देकर सम्मानित किया। 
कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह नगर निगम ग्वालियर के क्षेत्र अधिकारी अनिल श्रीवास्तव एवं होटल ओशीन के संचालक सत्येंद्र श्रीवास्तव ने भेंट किया। कार्यक्रम समापन पर मौजूद सभी अतिथियों ने गजक और मंगोड़ों का आनंद लिया। इस अवसर पर स्वतन्त्र सक्सेना, डा कौशल शर्मा, शिव सिंह यादव, तृप्ति भटनागर, भारती श्रीवास्तव, आरती श्रीवास्तव, हरिओम श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, हरेंन्द्र श्रीवास्तव, भानु कुशवाह आदि सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।