बैंक एटीएम काटकर लाखों की चोरी करने वाली गैंग का मास्टरमाइंड को धौलपुर से 8 लाख रुपये, एक गैस सिलेंडर, गैस कटर सहित किया गिरफ्तार
Jan 21 2023
ग्वालियर। विगत दिनों एटीएम काटने वाली गैंग द्वारा ग्वालियर शहर, मुरैना व अन्य स्थानों पर गैस कटर से एटीएम काटकर लाखों रुपये की चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। उक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अति. पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन डी.श्रीनिवास वर्मा द्वारा ग्वालियर जिले के पुलिस अधिकारियों को उक्त एटीएम काटने वाली गैंग की पतारसी करते हुए संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशों के परिपालन में ग्वालियर पुलिस द्वारा घटना दिनांक से ही एटीएम काटकर रुपये ले जाने वाले बदमाशों की पतारसी हेतु राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में पुलिस की टीमें बनाकर भेजा गया।
इसी दौरान एसएसपी अमित सांघी को जरिए मुखबिर पुख्ता सूचना प्राप्त हुई कि ग्वालियर में एटीएम काटकर चोरी करने वाली गैंग का मास्टरमाइंड धौलपुर में देखा गया है। उक्त सूचना पर से एसएसपी द्वारा एसएसपी क्राइम राजेश डण्डोतिया को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर एटीएम काटने वाली गैंग को पकड़वाने हेतु ग्वालियर पुलिस की टीमों को भेजने हेतु निर्देश किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी ऋषिकेश मीणा, सियज़ केएम के कुशल मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच की आधा दर्जन टीमों को एटीएम काटकर रूपये चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर पकडऩे हेतु लगाया गया। पुलिस टीमों द्वारा मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर एटीएम काटने वाली गैंग के मास्टर माइण्ड को धौलपुर से पकड़ लिया गया। मास्टर माइण्ड से चोरी हुए 8 लाख रूपये, एक गैस सिलेण्डर, गैस कटर बरामद कर लिया गया है।
पकड़े गये मास्टर माइण्ड से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि वह पूर्व में चोरी के आरोप में तिहाड़ जेल दिल्ली में बंद हुआ था, जहां उसका संपर्क एटीएम काटने वाली मैबाती गैंग से हुआ तथा जेल से छूटने के बाद एटीएम काटने की तिहाड़ जेल में ही प्लानिंग बनाई गई थी।
चुंकि आरोपी धौलपुर का रहने वाला है इसलिए उसे मुरैना व ग्वालियर क्षेत्र की पूरी जानकारी है, साथ ही उसके द्वारा ग्वालियर में पूर्व में थाना बहोड़ापुर क्षेत्र में ट्रक चोरी करने की वारदात की गई थी। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि उसने दिसम्बर माह में ग्वालियर व मुरैना के एटीएम बूथों की रैकी की थी तथा तिहाड़ जेल से संपर्क में आये मैबाती गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर ग्वालियर व मुरैना में एटीएम काटने की योजना बनाई थी।
मैबाती गैंग के चार सदस्य दिल्ली के रजिस्ट्रेशन की फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर धौलपुर आये एवं वहां पकड़े गये आरोपी से मिले। उसके बाद पकड़े गये आरोपी ने मैबाती गैंग के सदस्यों को गैस सिलेण्डर व गैस कटर उपलब्ध कराकर एटीएम काटने की योजना बताई। उसके बाद यह सभी लोग मुरैना होते हुए ग्वालियर पहुंचे तथा ग्वालियर शहर में प्रवेश करते ही इन लोगों ने अपनी कार एक सूनसान जगह पर रोककर उसमें ग्वालियर की नम्बर प्लेट लगाई। इसके बाद ग्वालियर शहर में पूर्व से रेकी की गई दो स्थानों पर एटीएम को गैस कटर से काटकर लाखों रुपये निकाल लिए। इसके बाद यह लोग मुरैना पहुंचे।
मुरैना में इन लोगों ने एक सूनसान एटीएम को काटकर उससे भी पैसे निकाल लिए। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वारदात करने से पहले आने का रूट व वारदात करने के बाद भागने का रूट पूर्व से ही निर्धारित किया गया था, क्योंकि इन लोगों द्वारा वारदात के बाद मुख्य मार्ग से न जाकर अधिक से अधिक ग्रामीण रास्तों का उपयोग किया गया।
पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर पुलिस द्वारा चोरी हुए 8 लाख रूपये, एक गैस सिलेण्डर, गैस कटर बरामद कर लिया गया है। ज्ञात हुआ है कि पकड़े गये आरोपी के दो साथी स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस के निरीक्षक रंजीत सिंह व उनकी टीम द्वारा पकड़े जा चुके हैं, जिनसे क्राईम ब्रांच ग्वालियर की एक टीम दिल्ली में पूछताछ कर रही है। वारदात में शामिल दो अन्य मैबाती गैंग के सदस्यों की तलाश हेतु पुलिस टीमें लगातार उनके छिपने के ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









