ग्राम खनेता में आठ दिवसीय सनातन धर्म महासमागम 30 जनवरी से छह फरवरी तक
Jan 20 2023
ग्वालियर। भिंड जिले के ग्राम खनेता में श्री रघुनाथ मंदिर विजयराम धाम पर आगामी 30 जनवरी से 6 फरवरी तक सनातन धर्म महासमागम का आयोजन संत शिरोमणि श्री विजयराम दास महाराज की 25 वीं पुण्य तिथि पर रजत जयंती महोत्सव के रूप में किया जा रहा है। इसमें अनेक शंकराचार्य सहित साधू संत विशेष रूप में मौजूद रहेंगे।
उक्त जानकारी शुक्रवार को पत्रकारों को देते हुये महामंण्डलेश्वर महंत रामभूषण महाराज, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी दतिया रूपेश उपाध्याय ने बताया कि संत शिरोमणि विजयराम दास महाराज की 25 वीं पुण्य तिथि पर रजत जयंती महोत्सव के रूप में मनाये जाने का संत समाज ने फैसला किया है। उन्होंने बताया कि इस सनातन धर्म समागम में 108 कुण्डीय श्री राम महायज्ञ, ढाई सौ क्विंटल हवन सामग्री के साथ श्री शतचंडी महायज्ञ, श्री अष्टोत्तरशत श्री रामचरित मानस मूल पारायण, श्रीमद भागवत मूल पारायण, श्रीमद बाल्मीकि रामायण मूल पारायण, श्री अष्टादश पुराण मूल पारायण, श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ, श्री शंकराचार्य रामानंदाचार्य, रामानुजाचार्य, निंबारकाचार्य एवं अन्य संप्रदाचार्य महंत संत महापुरूष प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रासलीला तथा श्रीराम कथा संस्कृत संगोष्ठी भी होगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर स्वामी श्रवणानन्द महाराज श्रीधाम वृंदावन के द्वारा श्रीमद भागवत कथा का वचन किया जाएगा।
महामंण्डलेश्वर महंत रामभूषण महाराज ने बताया कि इस अवसर पर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद जी महाराज, श्री नृत्यगोपाल दास महाराज, शंकराचार्य वासुदेवानन्द महाराज, सहित दो दर्जन से अधिक संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि खनेता ग्राम के रघुनाथ जी मंदिर को जम्मू स्थित रघुनाथ जी मंदिर के समान माना जाता है। मंदिर लगभग पांच सौ वर्ष पुराना बताया जाता है। उन्होंने बताया कि पुज्य संत करपात्री जी महाराज भी खनेता के रघुनाथ मंदिर पर पधार चुके हैं।
मंदिर की ख्याति इसलिए भी है कि यहां पर पांच बार विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। वहीं भगवान श्री कृष्ण की गाय गोहद तक चरने के लिए आती थी इसलिए भी इस मंदिर का विशेष महत्व है। महामंण्डलेश्वर महंत रामभूषण महाराज ने बताया कि सनातन धर्म समागम में रोजाना लाखों लोग प्रसादी प्राप्त करेंगे। वहीं संतो के प्रवचनों के साथ ही श्रीमद भागवत का श्रवण भी करेंगे। उन्होंने बताया कि भिंड के छोटे से गांव में इस प्रकार का सनातन धर्म समागम पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इसकी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. केशव पांण्डेय आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









