कड़ी मेहनत और परिश्रम से मिलती है सफलता:विवेक शर्मा
Jan 20 2023
ग्वालियर। डबरा के सीएम राइज स्कूल चांदपुर में शुक्रवार को कैरियर मेले का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को मौजूद अतिथियों ने कैरियर बनाने के लिए विभिन्न टिप्स दिए हैं। इस दौरान स्कूल प्राचार्य समेत पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
सीएम राइज स्कूल चांदपुर तिराहे पर शुक्रवार को दोपहर से कैरियर मेले का आयोजन किया गया। जिसमें डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा, एसबीआई डबरा शाखा प्रबंधक अजय पाल राजपूत, आरएस रजक बीईओ डबरा, डॉ. उमेश पटसारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जलित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान स्कूल प्राचार्य ने मुख्य अतिथियों का अभिवादन किया। जिसके बाद मुख्य अतिथियों ने वहां मौजूद छात्र छात्राओं को कैरियर बनाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
एसडीओपी विवेक शर्मा ने कहा कि मेहनत करते रहना चाहिए मेहनत में बिल्कुल कमी नहीं करनी चाहिए अगर हम सच्ची लगन निष्ठा से मेहनत करेंगे तो निश्चित ही हमको सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने वहां मौजूद छात्र-छात्राओं को पुलिस में जाने की सीख भी दी। वहीं, डॉ. उमेश पटसारिया ने कहा कि हम लोगों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए और कड़ी मेहनत के दम पर ही हम अपना मुकाम हासिल कर सकते हैं तो एसबीआई शाखा प्रबंधक अजय पाल राजपूत का कहना था, कि जब हम मेहनत करते हैं तो कई लोग ऐसा कहने वाले भी होते हैं कि तुमसे नहीं हो पाएगा लेकिन हमें नकारात्मक बातों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देना चाहिए और मन लगाकर मेहनत करनी चाहिए या कहे पढ़ाई करनी चाहिए। जिससे हमें एक न एक दिन सफलता जरूर मिलेगी। हम आज असफल होंगे कल भी असफल होंगे लेकिन परसो हमें सफलता जरूर मिलेगी।
इस दौरान स्कूल प्राचार्य समेत समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक पांडेय ने किया। इस दौरान छात्र और स्टाफ मौजूद रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









