रंगोली सजाओ, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता टेलेंट हंट प्रतियोगिता में बच्चों ने हिस्सा लिया

Jan 20 2023

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में रंगोली सजाओ प्रतियोगिता एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं टेलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के कला मंदिर रंगमंच पर आयोजित किया गया। रंगोली प्रतियोगिता मेले आफिस के बहार रोड़ पर किया गया, यह आयोजन शुक्रवार 20 जनवरी को प्रात: 11 बजे से किया गया। 
आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय कटठल ने बताया आयोजन में मुख्य अतिथि डॉ शिखा कटठल विशिष्ट अतिथि डॉ प्रीति रस्तोगी मोनिका सेठी उपस्थित थी। रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन दो आयु वर्ग में आयोजित किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी दो आयु वर्ग में आयोजित हुई। टेलेंट हंट प्रतियोगिता भी दो आयु वर्ग में प्रदर्शन किया गया।
सभी प्रतियोगितों में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। समापन समारोह में विजेता व उप विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। 
एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन आज
एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व माधव राव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन मेला प्राधिकरण के कला रंगमंच पर 21 जनवरी को दोपहर 10:30 बजे से आयोजित की जाएगी। आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय कटठल ने बताया कि इस आयोजन को तीन आयु वर्ग में आयोजित किया जाएगा। इसमें वर्ग ए में 5 साल से 10 साल तक के बच्चे रहेंगे। वर्ग बी में 11साल से 18 साल तक के बच्चें प्रस्तुति देंगे। वर्ग सी में 18 वर्ष से ऊपर वाले प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चो को ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन समय से 15 मिनट पहले कराना अनिवार्य है। भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को प्रशस्ति पत्र भी दिया जायेगा, विजेता व उप विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन पूर्णत: निशुल्क रहेगा।