डबरा में बारूद बनाते समय एक मकान में विस्फोट पति-पत्नी गंभीर घायल
Jan 19 2023
ग्वालियर। डबरा के चीनोर क्षेत्र के गांव छीमक में बारूद बनाते समय एक मकान में विस्फोट हो गया। इस हादसे में पति पत्नी घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया है। हादसे में घर का भी सामान जल गया है।
छीमक क्षेत्र में महमूद खान के घर में आतिशबाजी बनाने का काम होता था और उसका मकान की घनी बस्ती के बीच में है। गुरूवार अचानक दोपहर 12 बजे मकान में एकदम ब्लास्ट हुआ और आसपास के लोग दहल गए। ब्लास्ट की जानकारी लगते ही पड़ोस के लोग दौड़े तो देखा कि महमूद और उसकी पत्नी गुड्डी धमाके से घायल हो गए हैं। धमाके में घर गृहस्थी का काफी काफी सामान जलकर नष्ट हो गया।
घटना की जानकारी लगती क्षेत्र में मौजूद डबरा विधायक सुरेश राजे तत्काल मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस के सहयोग से घायलों को ग्वालियर भेजा। सबसे बड़ी बात यह है कि बस्ती के बीच में आतिशबाजी बनाने का कार्य हो रहा था, और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ था। यह किस्मत अच्छी थी कि आसपास के मकानों को कोई नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









