मेले में चित्रांकन प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया

Jan 19 2023

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन गुरूवार को प्रात: 10:30 बजे से ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के कला रंगमंच पर आयोजित हुई।  आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय कटठल ने बताया कि इस आयोजन को तीन आयु वर्ग में आयोजित किया गया था। इसमें वर्ग ए में 5 साल से 8 साल तक के बच्चे, वर्ग बी में 9 साल से 14 साल तक के बच्चे, वर्ग सी में 18 वर्ष से ऊपर वाले बच्चों ने चित्रांकन किया। आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चे को डाइंग सीट प्रतियोगिता स्थल पर नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई। आयोजन में भाग लेने वाले प्रतिभागी को 90 मिनट का समय दिया गया था, समय सीमा में चित्रांकन करना था। भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। विजेता व उप विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल उपस्थित थे। इस आयोजन  संस्था के डाक्टर मनीष रस्तोगी धर्मेन्द्र, धीरज गोयल, सारस्वत अशोक जैन उपस्थित थे
गुरूवार को आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में देहली वर्ड स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, आकार पब्लिक स्कूल, वेल फाउंडेड स्कूल, माधव मेमोरियल स्कूल, ऋषि गालव स्कूल, किडीज कॉर्नर स्कूल नया बाजार, वेंडी स्कूल, चेतना शिक्षा मंदिर, रास जेबी स्कूल, माकून स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर सहित अन्य स्कूलों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
रंगोली सजाओ, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता टेलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन मेले में आज
रंगोली सजाओ प्रतियोगिता एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं टेलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के कला रंगमंच पर आयोजित होंगी। शुक्रवार को यह आयोजन प्रात: 10 बजे से किया जायेगा। आयोजन की जानकारी देते हुए संजय कटठल ने बताया कि   रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन दो आयु वर्ग में आयोजित किया जाएगा जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी दो आयु वर्ग में आयोजित होगी। टेलेंट हंट प्रतियोगिता भी दो आयु वर्ग में होंगे।