युवा शक्ति का सही मार्गदर्शन एनएसएस द्वारा किया जाता है-डॉ. अवस्थी
Jan 19 2023
ग्वालियर। अधिकांशत: विवेकानन्द की जयन्ती 12 जनवरी को मनाई जाती है, परन्तु राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा इसे युवा सप्ताह के रूप में विभिन्न गतिविधियों द्वारा 12 जनवरी से 19 जनवरी तक मनाया जाता है। युवा शक्ति के द्वारा हम अपनी शासकीय योजनाओं को समाज तक ले जाने का कार्य करते हैं जिससे समाज में जन-जागरूकता लाकर हम एक पुण्य का कार्य करते हैं। यह बात डॉ. अवस्थी ने युवा सप्ताह के समापन पर माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कार्यक्रम में कही। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. मनोज अवस्थी, प्राचार्य डॉ. संजय रस्तोगी, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं डॉ. विकास शुक्ला उपस्थित थे।
डॉ. अवस्थी ने बताया कि विवेकानन्द जयन्ती को हम युवा सप्ताह के रूप में मनाते हैं। क्योंकि इस सप्ताह में युवाओं के द्वारा अनेक प्रकार की गतिविधियों का आयोजन कर युवा पीढ़ी को भविष्य के लिये तैयार किया जाता है। स्वामी विवेकानन्द के स्मरणों को हम ध्यान में रखकर आगे भविष्य में उनके अनुसार चल सके। इसका प्रयास हम युवाओं को करना चाहिये।
डॉ. रस्तोगी ने बताया कि युवा प्रधान भारत देश हमारी ताकत है। स्वामी विवेकानन्द जी कहते थे कि मु_ी भर युवाओं के द्वारा हम अपने देश की दिशा व दशा तय कर सकते हैं। महाविद्यालयीन स्वयंसेवक इस युवा सप्ताह में अनेक गतिविधयों कर अपने आपको समाज व देश के लिये तैयार कर रहे हैं।
कार्यक्रम में स्वयं सेवक तुषार मीणा, कार्तिक कुशवाह, कृष्णा गर्ग, संजू कुशवाह, विवेक, शिवम गोडवाले, रवि बाथम, राजीव दोहरे, नितिन, अनिरूद्ध शर्मा, पंकज रजक, सुमित रजक, शीतल नामदेव, रितिक घोरपडे, वर्षा, आदि लोगों ने सहभागिता की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









