चैंबर के अध्यक्ष पद पर डा प्रवीण अग्रवाल व सचिव पर दीपक जीते
Jan 19 2023
ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल अंचल के व्यापारियों के प्रतिष्ठा का मध्य प्रदेश चैंबर आफ कामर्स चुनाव में अध्यक्ष पद पर डा प्रवीण अग्रवाल ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्धंदी विजय गोयल को 851मतों से पराजित किया। 2772 मतों में से व्हाइट हाउस के डा प्रवीण अग्रवाल को 1805 मत मिले जबकि विजय गोयल को 954 मत जबकि 13 वोट रिजेक्ट हुए। संयुक्त अध्यक्ष हेंमत गुप्ता ने 1765 वोट लेकर निकटतम प्रतिद्धंदी प्रकाश अग्रवाल को 791 मत से पराजित किया। जबकि मानसेवी सचिव पर दीपक अग्रवाल को 1535 मत प्राप्त हुए और निकटतम प्रतिद्धंदी को जगदीश मित्तल को 333 मतों से पराजित किया। चैंबर चुनाव में तीन सीट पर व्हाइट हाउस और तीन पर क्रिएटिव हाउस के उम्मीदवार विजयी हुए हैं।
चैंबर आफ कामर्स के पद व कार्यकारणी के लिए गत रोज मतदान हुआ। जिसमें 3142 चैंबर सदस्यों में से 2772मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। कुल 88 फीसद मत डाले गए। 21 समूह के लिए 1411 मत कार्यकारणी सदस्यों के लिए डले। चैंबर आफ कामर्स की 2023-26 की कार्यकारिणी के गठन के लिए सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया था। शुरुआत में मतदान धीमा रहा। दोपहर 12 बजे के बाद चैंबर के सदस्य वोट डालने के लिए निकले और मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। जैसे-जैसे समय बीतता गया, वैसे वैसे भीड़ बढ़ती गई। शाम 5बजे तक 88 फीसदी मतदान हुआ। 5 बजे के बाद उन्हीं लोगों को वोट डालने दिया, जो कतार में थे। वोटिंग खत्म होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने मतों की गिनती के लिए अलग-अलग टेबिल निर्धारित की। मतों की छटनी के बाद शाम 7 बजे से गिनती शुरू हो गई। देर रात विजयी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। परिणाम आने के बाद कुछ लोगों के चहरों पर मायूसी छा गई तो जीतने वालों के चेहरे खिल गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









