रामचरितमानस पर अमर्यादित शब्दों कहने वाले बिहार के अज्ञानी शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया
Jan 18 2023
ग्वालियर। मध्यप्रदेश हिंदुस्तान जनआंदोलन समिति के प्रदेश अध्यक्ष धीरज ढींगरा के नेतृत्व में बुधवार को हनुमान मंदिर, महाराज बाड़े पर सैकड़ों की तादात में युवा साथी व वरिष्ठ जनों ने बिहार के अज्ञानी शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। विगत दिनों पूर्व में बिहार के अज्ञानी शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा दीक्षांत समारोह के दौरान पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस को समाज में तोडऩे वाला ग्रंथ बताकर अपनी मानसिक अपंगता का उदाहरण दिया। जिस ग्रंथ ने ब्रह्मांड में प्रभु श्रीराम की मर्यादा का व्याख्यान किया। जिस पवित्र ग्रंथ ने हमें सत्य और उचित मार्ग दिखाने का व्याख्यान किया।
उस पवित्र ग्रंथ को अज्ञानी शिक्षा मंत्री द्वारा समाज को तोडऩे वाला ग्रंथ बोलकर अपनी कमजोर अज्ञानी मानसिक स्थिति का परिचय दिया। जिससे करोड़ों भारतीयों की आस्था पर आहत हुआ है परंतु शिक्षा मंत्री आज भी अपने बयान पर कायम है। इनकी हठधर्मिता को देखते हुए बुधवार को हिंदुस्तान जन आंदोलन समिति ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इनके इस्तीफे की मांग करते हुए इनका पूरर्जोर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।
पुतला दहन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, पूर्व पार्षद बलराम ढींगरा, वीर सिंह तोमर,भैयालाल भटनागर, राजेश धामेचा, जय जयसिंघानी,अजय चौरसिया, रवि कनौजिया, सौरभ परिहार, मोहित करोसिया, मोनू सोलंकी, चेतन भार्गव, राहुल शर्मा, अनिल गोडयाले, तरुण यादव, ओमप्रकाश सिकरवार, गौरव शर्मा, रामप्रकाश शिवहरे, भगवान सिंह सोलंकी, वाजिद खान, अजय राजोरिया, लाला पंडित, बंटी पाठक, डॉ प्रदीप शर्मा, इरफान बैग, अशीद खान, विक्रम सिंह तोमर, आबिद खान, सौरव शर्मा, नूर खान, राहुल जोतवानी, अमित तोमर, सैफ खान, अमित बनवारी, हीरा भाग्य, आदिल खान आदि सैकड़ों की तादात में समिति सदस्य वरिष्ठ जनों ने इस पुतला दहन में शिरकत की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









