अशोक शर्मा उर्फ तूफान नहीं रहे

Jan 18 2023

ग्वालियर। अशोक शर्मा तूफान का बुधवार को निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। ग्वालियर टेंट व्यवसायी संघ के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे अशोक शर्मा को लोग तूफान के नाम से ज्यादा जाना करते थे और उनके कार्यकाल के दौरान ही महाराज बाड़े पर साल में एक बार सात दिन तक आकर्षक सजावट और बैंड वादन प्रतियोगिता होती थी जिसमें ग्वालियर के सभी बैंड वादक अपने हुनर का प्रदर्शन करते थे।