तीर की तरह चुभ रही बर्फीली हवा
Jan 18 2023
ग्वालियर। चार दिन से ठंड का टॉर्चर लगातार बढ़ता जा रहा है, आलम यह है कि अब तो गलन होने लगी है। गलन का आलम यह है कि गर्म कपड़ों के अंदर भी सर्दी अटैक कर रही है। गलन का कारण जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा है। बीती रात इस साल जनवरी की सबसे सर्द रात दर्ज हुई है। इससे कई इलाकों में घर के बाहर खड़े वाहनों पर बर्फ जम गई। मौसम विभाग की माने तो फिलहाल सर्दी से राहत के आसार नहीं हंै और अभी शहरवासियों को सर्दी की और मार झेलनी पड़ेगी। बीती रात का पारा 2.3 पर आ गया, जो कि इस साल का सबसे कम तापमान है। दो दिन पहले पारा 2.5 था और इससे पहले सात जनवरी को पारा 2.6 दर्ज हुआ था। पारा 2.3 रहने पर धूप निकलने के बाद भी गलन व ठिठुरन से लोग घरों के अंदर भी गरम कपड़े पहने होने के बाद भी कांपते नजर आए।
बुधवार सुबह जो लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले वह चल रही सर्द हवा से परेशान दिखाई दिए, क्योंकि बुधवार सुबह चल रही सर्द हवाएं लोगों को तीर की तरह चुभती महसूस हुई। सबसे ज्यादा परेशान दो पहिया वाहन चालक को हुई, जो हवा के कारण गर्म कपड़ों में भी कांप रहे थे। इससे पहले बीती रात मौसम सर्द होने के चलते बाजारों में समय से पहले ही लोग गायब हो गए और दुकानदार भी अपने प्रतिष्ठान बंद कर घर चले गए।जो लोग घरों में थे वह सर्दी के चलते रजाई और कंबल में और जो बाहर थे वह अलाव का सहारा लेते नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बर्फबारी के बाद हवा का रुख बदलते ही दो दिनों तक कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहने से दिन व रात का पारा गिरने से ठंड के साथ गलन व ठिठुरन भरी ठंड से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं।
मौसम वैज्ञानिक उपाध्याय ने बताया कि छह दिन बाद एक औरद नया पश्चिमी विक्षोभ जिसे अंचल के मौसम को हिट करेगा। इस सिस्टम के असर के चलते वातावरण में आद्र्रता सौ फीसदी बनी रहने के कारण मौसम बदलेगा और सिस्टम के प्रभाव से हल्की बारिश यानि मावठ देखने को मिल सकती है। 26 जनवरी के बाद मौसम पूरी तरह से शुष्क होते ही ठंड से राहत मिलना शुरु हो जाएगी। उपाध्याय ने अंचल में मौसम सर्द होने का मुख्य कारण दिन व रात के पारे में लगभग सत्रह डिग्री का लंबा अंतर के साथ लगातार शीतलहर का चलते रहना बताया है।
मौसम विभाग का कहना है कि आगामी चौबीस घंटों के बाद ही अंचलवासियों को कोल्डवेव व हाड़मांस कंपा देने वाली ठंड से कुछ राहत सिस्टम के एक्टिव होने से मिलना शुरु होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









