अग्निवीर भर्ती परीक्षा बुधवार सुबह 6 बजे से ग्वालियर में तीन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई
Jan 18 2023
ग्वालियर। भारतीय वायुसेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा बुधवार से शुरू हुई। ग्वालियर में तीन परीक्षा केंद्रों पर बुधवार से परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन तीनों परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में 2400 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी। सुबह 6 बजे से परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। ग्वालियर के अलावा भिंड, मुरैना, शिवपुरी आगरा, मथुरा और अन्य जिलों के अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 23 जनवरी तक ग्वालियर में यह परीक्षा चलेगी। परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र के बाहर 50 पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगाये गए। खास बात तो यह थी कि भारतीय वायुसेना में जाकर देश सेवा करने का जज्बा बेटियों में भी देखने को मिला। कई छात्राओं ने अग्निवीर बनने के लिए परीक्षा दी। जिनमें गजब का उत्साह था।
सेना भर्ती में अग्निपथ स्कीम लांच होने के बाद लगातार तीनों सेनाओं में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। ग्वालियर में हाल ही में आर्मी में अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश के 2277 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इनका परीक्षा परिणाम आना बाकी है।
अब बुधवार से भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती परीक्षा शुरू हुई। पहले चरण में लिखित परीक्षा हो रही है। अग्निवीर एक्स ग्रुप और अग्निवीर वाय ग्रुप की परीक्षा अलग-अलग पालियों में आयोजित हो रही है। पहली पाली बुधवार को सुबह 10 बजे से शुरू हुई, परीक्षा 11.55 बजे तक चली। ग्वालियर में अमर भारतीय स्कूल, सर्वधर्म कालेज और बीवीएम कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 8 बजे से शुरू हुआ, रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8.30 बजे था। अधिकांश परीक्षार्थी दूसरे शहरों से आए हैं, इसके चलते सुबह 6 बजे से ही परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थी पहुंचना शुरू हो गए थे। स्क्रीनिंग के बाद इन्हें प्रवेश दिया गया। जो परीक्षार्थी शहर से बाहर से आए थे, वह परीक्षा केंद्रों के आसपास ही बैठे रहे। पहली पाली सुबह 11.55 बजे संपन्न हुई। इसके बाद दोपहर 1 बजे से दूसरी पाली के परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू हो गया। जिसमें अग्निवीर वाय ग्रुप के अभ्यर्थी शामिल हुए।
अग्निवीर एक्स ग्रुप में उन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिन्हें वायुसेना के तकनीकि सेवा में जाना है। एक्स ग्रुप के अभ्यर्थियों से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के 70 प्रश्न पूछे गए। जिसमें 25 प्रश्न गणित, 25 प्रश्न भौतिकी और 20 प्रश्न अंग्रेजी के थे।
अग्निवीर वाय ग्रुप के अभ्यर्थी यानि गैर तकनीकि के अभ्यर्थियों से 50 प्रश्न पूछे गए। जिसमें 25 अंक का रागा और 25 अंक की सामान्य अंग्रेजी का प्रश्न पत्र था। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









