वॉकोथोन के जरिए शहरवासियों को दिया संदेश, हिन्दुस्तान का दिल धडक़ा दो
Jan 17 2023
ग्वालियर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के प्रति शहर में सकारात्मक माहौल बनाने एवं ग्वालियर शहर को खेलमय करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित हो रही हैं। साथ ही शहरवासियों से राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी का आह्वान भी किया जा रहा है। इस कड़ी में मंगलवार को प्रात:काल वॉकोथोन का आयोजन हुआ।
कम्पू खेल परिसर से शुरू हुई इस वॉकोथोन में मंगलवार की भोर में कपकपाती ठण्ड के बाबजूद बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर शहरवासियों को संदेश दिया कि खेलो इंडिया गेम्स में भाग लेने आ रहे खिलाडिय़ों का गर्मजोशी से स्वागत कर हिन्दुस्तान का दिल धडक़ा दो। यह वॉकोथोन कम्पू खेल परिसर से आगे बढ़ती हुई थीम रोड़ पर कटोराताल के समीप स्थित फ्लैग प्वॉइंट तक पहुँची।
वॉकोथोन में निगमायुक्त किशोर कान्याल, स्मार्ट सिटी की सीईओ श्रीमती नीतू माथुर, जोसेफ वक्सला और अजय कटियार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, विभिन्न खेलों के कोच व खिलाड़ी और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









