अभी दो दिन और परेशान करेगी ठंड
Jan 17 2023
ग्वालियर। बीते दो दिनों से पहाड़ों से टकराकर अंचल में आ रही बर्फीली हवा ने अब हर अंचलवासी को घर के अंदर भी परेशान कर रखा है। चौबीस घंटे चल रही शीतलहर लोगों पर कहर बरपा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो दिनों तक गलन व ठिठुरन भरी सर्दी के साथ ही चल रही कोल्ड वेव से कोई राहत नहीं मिलेगी। हालांकि अंचलवासियों के लिए राहत की बात यह है कि 19 जनवरी से जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होते ही पहाड़ों से टकराकर अंचल में आने वाली बर्फीली हवा पर ब्रेक लगते ही अंचलवासियों को ठंड से हल्की राहत मिलना शुरु होगी
बीते दो दिनों से लगातार पड़ रही शरीर जमा देने वाली ठंड का असर सीधे तौर पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की सेहत पर पड़ रहा है। अंचल में जनवरी महीने में बढ़ती ठंड का कारण मौसम वैज्ञानिक उत्तर भारत से अंचल में लगातार आ रही सर्द हवा के कारण कोहरे का छंटना बता रहे हैं साथ ही वातावरण में नमी की मात्रा अस्सी फीसदी से अधिक होना बता रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बीते दो दिनों से चल रही शीतल हवा के चलते घरों के अंदर घुसी ठंड रजाई में भी गलनभरी ठंड जनमानस को परेशान कर रही है। कड़ाकेदार व गलनभरी ठंड ने अंचलवासियों की परेशानी बढ़ा रखी है। रात से लेकर सुबह तक लोग ठंड के गलाव से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। सर्दी का आलम यह है कि दिन चढऩे के बाद निकल रही धूप की गर्मी भी ठंड के सामने बौनी साबित हो रही है।
मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि उत्तर भारत से अंचल में आ रही बर्फीली हवा का खौफ अभी दो दिनों तक अंचल में बना रहेगा, कोल्ड-वेव के चलते दिन व रात का पारा लगातार गिरने से रात के साथ ही दिन में भी ठंड लोगों के लिए परेशानी बनी रहेगी। हालंाकि चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही शीतलहर के चलते कोहरे से राहत मंगलवार दूसरे दिन भी बनी रही। उपाध्याय ने बताया कि 19 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में एक्टिव हो जाएगा। इस सिस्टम के एक्टिव होते ही पहाड़ों से सर्द हवा का आना थमते ही दिन व रात का पारा बढऩे से गलन व ठिठ़ुरन भरी सर्दी के साथ कोल्ड-वेव से राहत मिलेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









