कलेक्टर की जनसुनवाई में पूरे परिवार ने पेट्रोल डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया
Jan 17 2023
ग्वालियर। आवास तोडऩे से परेशान एक परिवार ने कलेक्टर की जनसुनवाई में सुनवाई नहीं होने पर पेट्रोल डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया। युवक को पेट्रोल डालते देखकर अफसरों व उसके पास मौजूद लोगों के साथ ही सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते उसे पकड़ लिया और बाहर ले गए। मामले का पता चलते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार की दोपहर कलेक्टर जनसुनवाई में उस समय हडक़ंप मच गया जब शिकायत लेकर आए एक परिवार के चार सदस्यों ने पेट्रोल अपने ऊपर उड़ेला और आग लगाने के लिए माचिस जलाने लगे। उनकी हरकत देखते ही जनसुनवाई कर रहे अफसर और उसके आस-पास मौजूद अन्य लोगों ने उसे पकड़ा और मामले का पता चलते ही सुरक्षा गार्ड भी मौके पर पहुंचे और उसे अपनी निगरानी में ले लिया।
सिरोल निवासी कदम सिंह जाटव, अपने बेटे रामकिशोर नाती हेमंत और गोपाल ने बताया कि बीते साल मई माह में उनका जो आवास सरकार ने दिए थे। उन्हें पंचायत कार्यालय के नाम पर तोड़ा गया था और पिछले आठ माह से वह जनसनुवाई में लगातार अपनी शिकायत करने आ रहे हैं। लेकिन उनकी आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
अपर कलेक्टर हरिल्लभ शर्मा ने बताया कि कदम सिंह जाटव बेटा किशोर अपने परिवार के साथ पट्टे की मांग को लेकर आया था, लेकिन कपूर को पट्टा दिया जा चुका है। शर्मा के अनुसार एक साल पहले सरकारी जमीन पर उनके आवास को हटा दिया गया था। तत्काल प्रशासन ने पट्टे दिए थे। इसके बाद ये लोग दूसरी जगह पट्टे देने की मांग कर रहे थे।
इस परिवार को दो पट्टे दिए गए हैं और यह परिवार 15 दिन पहले अपने पट्टे वापस कर गया था। यह परिवार अभी भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके रह रहा है जिसे प्रशासन हटा सकता है। इसके बाद इनको इनको पट्टे वाले स्थान पर पहुंचाया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









