त्योहारों से हमारे जीवन में परिवर्तन और हर्ष उल्लास का संचार होता है-सोनल चौहान
Jan 16 2023
ग्वालियर। त्यौहार अथवा पर्व सामाजिक मान्यताओं, परंपराओं व पूर्व संस्कारों पर आधारित होते हैं। क्यूंकि जिस प्रकार प्रत्येक समुदाय, जाति व धर्म की मान्यताएँ होती हैं। उसी प्रकार इन त्योहारों को मनाने की विधियों में अलग-अलग होती है। सभी त्योहारों की अपनी परंपरा होती है जिससे संबंधित जन-समुदाय इनमें एक साथ भाग लेता है। त्यौहार ही एक ऐसा वक्त है जो एकता बनाये रखने के प्रतिक है। त्योहारों से हमारे जीवन में परिवर्तन और हर्ष उल्लास का संचार होता है यह बात जय भवानी महिला ग्रुप का सांस्कृतिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम मे सोनल चौहान ने कहीं।
मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर जय भवानी महिला ग्रुप के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम हल्दी कुमकुम का आयोजन जनकगंज स्थित आनंद पैलेस में किया गया। कार्यक्रम में मराठा समाज की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, साथ ही प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी सदस्यों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर मकर संक्रांति की बधाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोनल चौहान, सुनंदा परांडे, नेहा रंडिवे,रश्मि दलबी, संध्या जदाव, शशि योगे, सुनीता जाधव आदि महिला सदस्य उपस्थित थीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









