व्हाइट हाउस काम के आधार पर वोट मांग रहा - प्रवीण अग्रवाल

Jan 16 2023

ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज निर्वाचन में व्हाइट हाउस को सभी बाजारों में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। हम लोग काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं। यह बात सोमवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए व्हाइट हाउस से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रवीण अग्रवाल ने कही।               
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के विकास में व्हाइट हाउस की भूमिका हमेशा अग्रणी रही है और नीतियों, विचारधाराओं का व्यापारियों ने सदैव समर्थन किया है। व्हाइट हाउस द्वारा सदैव ग्वालियर के उद्योगों और व्यापार को बढ़ाने के लिए कार्य करता रहा है और करते रहेंगे। 
श्री अग्रवाल ने बताया कि चेंबर हमेशा सभी व्यापारिक संगठनों को साथ लेकर चलता रहा है और हमारा प्रयास हमेशा रहेगा कि सभी संगठन एकजुट होकर अपनी आवाज उठाएं आज हम काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं। जबकि क्रिएटिव हाउस आरोपों के आधार पर वोट मांग रहा है। यह प्रथा चेंबर के लिए बहुत ही चिंताजनक है। चेंबर व्यापारिक संगठन है ना की राजनीति का अखाड़ा। चेंबर के दिवंगत कर्मचारी जगदीश कुशवाह के बारे में कहा कि उनकी दोनों बेटियों की शादी के लिए हम एक-एक लाख की एफडी करा कर उन्हें शादी के टाइम दी जाएगी। 
इस अवसर पर व्हाइट हाउस के प्रत्याशी संजय कुमार अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, मनोज अग्रवाल के अलावा कैलाश लहरिया, डॉ वीरेंद्र कुमार गंगवार, भूपेंद्र जैन, अरविंद्र अग्रवाल, पारस जैन, प्रशांत गंगवाल, बसंत अग्रवाल,  राजेंद्र सेठ, हरिबाबू अग्रवाल, ललित गुप्ता, शैलेश जैन, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, दीपक पमनानी आदि उपस्थित थे।