आओ अपना दिन योग के साथ शुरू करें-डॉ. पाण्डेय

Jan 16 2023

ग्वालियर। भारत युवाओं का देश है। युवाओं के इस देश में युवा फिट रहे इसके लिये भारत सरकार द्वारा युवा सप्ताह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। युवा सप्ताह के अंतर्गत योग भगाये रोग के तहत एनएसएस स्वयंसेवकों ने योग करके अपने आपको स्वस्थ रखने का संकल्प लिया। मनुष्य को अपने जीवन को सुरक्षित रखने के लिये कुछ करना चाहिये जिससे हमारा जीवन सुरक्षित रह सके। यह बात डॉ. संजय पाण्डेय ने कही। भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा फीटनेस के प्रति जागरूकता के लिये सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें योग से बढिय़ा व्यायाम कोई नही हो सकता। योग हमारे जीवन में काफी बदलाव लाता है। आओ अपना दिन फिटनेस के डोज के साथ शुरू करें। इस कार्यक्रम को वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय के नेतृत्व में किया गया। डॉ. पाण्डेय ने कहा:-स्वस्थ्य दिमाग श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को सार्थक कर सकता है। हमें अपनी कार्यक्षमता मे वृद्धि के लिये भी फिटनेस आवश्यक है।
हम युवा सप्ताह के अंतर्गत प्रभात फेरी में कई प्रकार के कार्य कर सकते है जिसमें योग काफी अहम माना गया भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा फिटनेस का डोज आधा घण्टा रोज प्रभात फेरी स्वयंसेवको द्वारा सप्ताह भर अलग-अलग तरीके के कार्यक्रम करके मनाई जा रही है। स्वस्थ्य शरीरी किसी भी प्रकार की बीमारी से लढ़ सकती है जिसके लिये हमें अपनी फिटनेस सही रखना चाहिए। कार्यक्रम में स्वंयसेवक अनिरूद्ध शर्मा, रितिक घोरपडे, मोहित सिंह राजावत, आशुतोष, रवि, राजीव, तुषार, वर्षा, अमृत आदि लोग उपस्थित रहे।